हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
आ जाओ माँ आ जाओ,
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
सुन्दर सा दरबार सजाया,
तोड़ फूल बागों से लाया,
गेंदा चमेली कचनार, मैया आ जाओ,
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
ध्वजा नारियल पान सुपारी,
लाल चुनरिया लाया प्यारी,
और सोलह श्रृंगार मैया आ जाओ,
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
सबकी पूरी आश माँ कर दे,
सबकी झोली माँ खुशियों से भर से,
खोल दे तेरे भंडार, मैया आ जाओ,
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
हमको मैया भूल न जाना,
भक्त तेरा है दास पुराना,
रहे सेवा में तैयार मैया, आ जाओ,
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें