रंग छूटे तो छूटन दे मोहे सत्संग में जानें दे लिरिक्स

ओढ़ ली रे मैंने लाल चुनरिया
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

दो दो मैने बेटे जाए
MABA पास कराए
अब बिगड़े तो बिगड़न दे
मोहे सत्संग में जानें दे
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

दो दो मैंने बेटी जाई
धन दौलत मैंने खुब लुटाई
अब रूठे तो रूठन दे
मोहे सत्संग में जानें दे
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

दो दो तो मेरे बहू घर आई
सौंप दाई मैंने घर की चाबी
अब उजड़े तो उजड़न दे
मोहे सत्संग में जानें दे
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

दो दो तो मेरे पोते घर आए
गोद खिलाए मैंने लाड लड़ाए
अब रोवे तो रोवन दे
मोहे सत्संग में जानें दे
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

धन दौलत मैंने बहुत कमाई
कोठी बंगला महल बनाई
अब छूटे तो छूटन दे
मोहे सत्संग में जानें दे
रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

रंग छूटे तो छूटन दे,
मोहे सत्संग में जानें दे

Rang Chute To Chhutan De Mohe Satsang Mein Jaane De Lyrics

टिप्पणियाँ