जय अम्बे गौरी दुर्गा माँ जी की आरती है । यह आरती नवरात्रि के दिनों में, माता की चौकी, देवी जागरण, शुक्रवार, वट सावित्री व्रत, दुर्गा पूजा, गणगौर और करवा चौथ के अवसरों पर गाई जाने वाली प्रसिद्ध आरती है।
श्री मां अम्बे देवी जी की आरती - Jai Ambe Gauri Lyrics Aarti
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुम को निशिदिन ध्यावत, तुम को निशिदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिव री ।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
माँग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को ।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्र वदन नीको ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै ।
रक्त पुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
केहरि वाहन राजत खड्ग खपर धारी ।
सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुखहारी ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
शुम्भ निशुम्भ विदारे, महिषासुर घाती ।
धुम्र विलोचन नैना निशदिन मद माती ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरूँ ।
बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।
भक्तन की दुख हरता, सुख सम्पति करता ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी ।
मनवाञ्छित फल पावत, सेवत नर नारी ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
कंचन थाल विराजत अगर कपूर वाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
श्री अम्बे जी की आरति, जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै ।।
।। ॐ जय अम्बे गौरी ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें