गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश लिरिक्स

गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश
यहाँ नाचे गणेश वहाँ नाचे गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

हरे हरे पीपल द्वार विराजे
लाल ध्वजा फराए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

हरे हरे गोबर से अंगना लिपाए
मोतियन चौंक पुराए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

शिवालय का लौटा शिवालय का पानी
भर भर नीर नहाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

अक्षत चंदन बेल और पाती
केशर तिलक लगाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

कँचन थाल कपूर और बाती
जगमग ज्योत जलाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

पान सुपारी मोदक लडडू
रुचि रुचि भोग लगाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

हरि जी को जप तप प्रभु जी को सुमिरन
मैया का ध्यान लगाए गणेश
गौरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश

Gora Maiya Ke Mandir Mein Nache Ganesh Lyrics

टिप्पणियाँ