अरे भादों अष्टमी की तिथी में,
अरे लिए प्रभु अवतार,
नंद घर जन्मे कृष्ण कन्हैया,
हो रही जय जय कार,
ढोल बाजें रे बाजे शहनाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
ढोल बाजें रे बाजे शहनाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
ढोल नगाड़े मृदंग बाजे,
सब सखियां संग झूम झूम नाचे,
ढोल नगाड़े मृदंग बाजे,
सब सखियां संग झूम झूम नाचे,
अरे मिल जुल के,
अरे मिल जुल के सारी सखियां है आई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
मैया यशोदा झूला झुलावे,
नंद बाबा हीरे मोती लुटावे,
मैया यशोदा झूला झुलावे,
नंद बाबा हीरे मोती लुटावे,
अरे भर भर के,
अरे भर भर के थाली देवे मिठाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
अरे चंदा चकोर मेरो प्यारो कन्हैया,
देख देख हर्षय रही मैया,
अरे चंदा चकोर मेरो प्यारो कन्हैया,
देख देख हर्षय रही मैया,
अरे कान्हा की,
अरे कान्हा की लेने बलैया रे आई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
ढोल बाजें रे बाजे शहनाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
ढोल बाजें रे बाजे शहनाई,
गोकुल में जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
Gokul Mein Janme Hai Krishna Kanhaiya Lyrics
🖇️ यह भी पढ़ें
क्या आपको यह भजन पसंद आया? नीचे comment करें और अपने दोस्तों से भी साझा करें!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें