ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया लिरिक्स | Radha Ke Sanwariya Lyrics in Hindi

ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,
राधा के सवारियां, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

सिर पर घड़ा घड़े पर गगरी,
छलकत जावे गगरिया, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

मधुबन में तू गाय चरावे,
ओढ़ के काली कमलिया, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

वृन्दावन में रास रचावे,
और संग में ब्रज की गुजरिया, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

मधुर मधुर बांसुरिया बजावे, 
और बाजें मेरी पैजानिया, राधा के सांवरिया
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

रिम झीम रिम झीम, मेघा वर्षे,
और भीगे मेरी चुनरिया, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

यमुना तट पर मुरली बजावे, 
संग में दाऊ भैया, राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

चंद्र सखी ब्रज बाल कृष्ण छवि,
ले लऊ तेरी बलैया राधा के सांवरिया,
ले चल अपनी नगरिया राधा के सांवरिया,

Radha Ke Saawariya Lyrics

टिप्पणियाँ